तारा सुतारिया ने ‘टॉक्सिक’ को लेकर खोला बड़ा राज, यश के साथ काम का बताया अनुभव

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इसी दौरान उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की. इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार यश नजर आने वाले हैं. द हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत के दौरान तारा ने फिल्म की कहानी, अपने किरदार और यश के साथ काम करने के अनुभव को लेकर खुलकर बात की.

‘टॉक्सिक’ में दिखेंगी दमदार महिलाएं
तारा सुतारिया फिल्म में ‘रेबेका’ नाम का किरदार निभा रही हैं. तारा ने कहा, “हम सभी अलग-अलग उम्र और करियर के पड़ाव पर हैं, लेकिन हर सीन को साथ मिलकर सेलिब्रेट करना बेहद खास अनुभव रहा. फिल्म की महिलाएं शानदार और बेखौफ हैं. जब भी हम साथ शूट करते थे, मैं बस उन्हें देखकर सीखती रहती थी क्योंकि ऐसा मौका बहुत कम मिलता है.” तारा ने कहा, “ग्लोबल लेवल पर यह फिल्म लोगों के लिए पूरी तरह अलग अनुभव होगी. दर्शकों ने शायद पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा होगा। फिल्म में महिलाओं की ताकत, निडरता, साहस और अलग पहचान को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है.”

यश के साथ काम करने पर क्या बोलीं तारा?
तारा सुतारिया ने ‘केजीएफ’ स्टार यश के साथ काम करने को लेकर कहा, “यश एक शानदार को-स्टार और इंसान हैं. मैं हमेशा ऐसे सेट्स पर काम करना चाहती हूं जहां ईमानदारी, मकसद और स्पष्ट सोच हो. गीतू मोहनदास और यश दोनों के साथ हमें वही माहौल मिला. एक महिला निर्देशक के नेतृत्व में काम करना वाकई बहुत अलग अनुभव होता है.”

फिल्म की रिलीज डेट टली
‘टॉक्सिक’ को गीतू मोहनदास ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म में यश और तारा सुतारिया के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. फिल्म के निर्माताओं ने घोषणा की थी कि ‘टॉक्सिक’ अब 4 जून 2026 को रिलीज नहीं होगी. फिल्म की नई रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है.

आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में झंझटों और गलतफहमियों का धमाका

बड़े दिनों के बाद आयुष्मान खुराना बड़े पर्दे पर कॉमेडी फिल्म लेकर आए हैं. उनकी पिक्चर ‘पति पत्नी और वो दो’ का इंतजार फैंस को बेसब्री से था. ये कहानी है प्रजापति पांडे की, जो प्रयागराज के वन विभाग अधिकारी हैं. प्रजापति पांडे (आयुष्मान खुराना) का वन विभाग में अपना ही जलवा है. पिक्चर के पहले सीन में उनका इंट्रोडक्शन ‘लेपर्ड कैसेनोवा’ के रूप में दिया जाता है. उनकी खुद की जुबान में ‘तेंदुए तो ज्यादा ही होते हैं, शेर सिर्फ एक ही होता है.’ टशन मारते हुए पांडे जी लपक कर तेंदुआ पकड़ लेते हैं और आपको समझ आ जाता है कि उनका किरदार इस पिक्चर में अलग-अलग सिचुएशन की लगाम पकड़ने में भागता दिखने वाला है.

प्रजापति पांडे की पत्नी हैं अपर्णा पांडे (वामिका गब्बी). अपर्णा एक न्यूज रिपोर्टर हैं और अपने तेज दिमाग और जुबान के साथ कुछ कर दिखाने की कोशिश में लगी हुई हैं. अपर्णा की दोस्त है नीलोफर (रकुल प्रीत सिंह), जो प्रजापति संग वन विभाग में काम करती है. प्रजापति ‘जबरफॉर्म’ में चल रहे होते हैं कि तभी उनकी दोस्त चंचल (सारा अली खान) आकर उनकी खुशियों में आग लगा देती हैं. चंचल एक सीटिंग एमएलए, गजराज तिवारी (तिग्मांशु धूलिया) के बेटे के प्यार में हैं. किसी ने दोनों की फोटो भी सोशल मीडिया पर लीक कर दी है. अब एमएलए चंचल को ढूंढ रहा है और अगर वो उसे मिल गई, तो चंचल का राम नाम सत्य हो जाएगा.

चंचल मदद मांगने प्रजापति के पास आती है और दोनों मिलकर झन्नाटेदार आइडिया निकालते हैं. दिक्कत ये है कि पांडे जी अपनी पत्नी को इस प्लान में इनवॉल्व नहीं कर सकते और इस चक्कर में उनके हाथ-पैर फूले जा रहे हैं. दूसरी तरफ एक झूठ से शुरू हुई गड़बड़ी और हड़बड़ी अब डबल-ट्रिपल हो गई है. पांडे जी जिसके साथ दिख जा रहे हैं, उसी से उनका अफेयर मान लिया जा रहा है. जेंडर का भेदभाव भी नहीं किया जा रहा. इस सारी उलझन के बीच पांडे जी को अपनी शादी, दोस्त की जान और अपनी खुद की जान बचानी है. अब वो ये कर पाएंगे या नहीं, यही पिक्चर में देखने वाली बात है.

डायरेक्शन और परफॉरमेंस
दूसरी कॉमेडी ऑफ एरर फिल्मों की तरह ‘पति पत्नी और वो दो’ भी जबरदस्त झमेले से भरी हुई है. इसमें हर मोड़ पर खतरे के साथ-साथ गलतफहमी है. ये एलिमेंट काफी अच्छे से पिक्चर को आगे लेकर आता है. प्रयागराज से बनारस के बीच दौड़ती इस फिल्म के कुछ पल काफी अच्छे हैं. प्रजापति और अपर्णा एक दूसरे से जिस अंदाज में बात करते हैं, वो कभी सेक्सी लगता है तो कभी क्रिंज. इसके अलावा फिल्म में कॉमेडी का भर-भरकर इस्तेमाल तो किया गया है, मगर सभी जोक लैंड नहीं होते. कुछ आपको हंसाते हैं, तो कुछ मिस हो जाते हैं. कुछ सीन्स भी इसमें हवा बाजी करने के लिए डाले लगते हैं. डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की बनाई इस फिल्म का क्लाइमैक्स उतना जोरदार नहीं है, जितने की उम्मीद आप फिल्म के दौरान कर रहे होते हैं. इसके गाने ठीक हैं.

प्रजापति पांडे के रोल में आयुष्मान खुराना ने अच्छा काम किया है. सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह अपने-अपने रोल में अच्छी हैं. पिक्चर में तिग्मांशु धूलिया, विजय राज, आयेशा रजा, विशाल वशिष्ठ, दुर्गेश कुमार समेत कई बढ़िया कलाकार हैं, जिन्होंने मजेदार किरदार निभाए हैं. कुल-मिलाकर अगर आप बिना जोर दिए कुछ हल्का-फुल्का देखना चाहते हैं तो ये फिल्म आपके लिए है.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ऑफिशियल एंथम ‘दाई दाई’ रिलीज, शकीरा-बर्ना बॉय की जोड़ी ने मचाया धमाल

16 साल बाद शकीरा एक बार फिर अपने गाने से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने को तैयार हैं। 2010 के फीफा वर्ल्ड कप का एंथम ‘वाका वाका’ से दुनिया हिलाने वाली शकीरा अब फीफा विश्व कप 2026 के एंथम ‘दाई दाई’ के साथ वापस लौटी हैं। बीते दिनों गाने का टीजर जारी होने के बाद से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ऑफिशियल एंथम ‘दाई दाई’ रिलीज कर दिया गया है। इसे शकीरा ने नाइजीरियन अफ्रोबीट्स के दिग्गज बर्ना बॉय के साथ मिलकर बनाया है।

गाने में ये है खास
‘दाई दाई’ लगभग चार मिनट का गाना है, जिसमें अफ्रोबीट्स, डांस-पॉप, वर्ल्ड बीट्स और रेगेटन की भरपूर झलक देखने को मिलती है। ये इस गाने को और भी शानदार बनाती है। गाने के बोल फुटबॉल की भावना को पूरी तरह से दिखाते हैं और खिलाड़ियों व फैंस को उत्साहित करने वाला संदेश भी देते हैं।

गाने में फुटबॉल के दिग्गजों का नाम भी लेते हैं, जिनमें माराडोना, माल्डिनी, रोमारियो, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, बेकहम, काका और मेस्सी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा गाने में इस साल फीफा में भाग लेने वाले देशों जैसे ब्राजील, अर्जेंटीना, कोलंबिया, संयुक्त राज्य अमेरिका और नीदरलैंड्स के नाम भी सुनने को मिलते हैं।

‘वाका वाका’ के बाद फीफा में शकीरा की वापसी
‘दाई दाई’ के जरिए शकीरा ने दूसरी बार फीफा का ऑफिशियल एंथम तैयार किया है। इससे पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में 2010 के फीफा विश्व कप के लिए आइकॉनिक गीत ‘वाका वाका (दिस टाइम फॉर अफ्रीका)’ बनाया था। इसने काफी पॉपुलर्टी पाई थी।

जुलाई 2010 में ‘वाका वाका’ बिलबोर्ड हॉट लैटिन सॉन्ग्स, लैटिन एयरप्ले और लैटिन पॉप एयरप्ले चार्ट पर दूसरे नंबर पर पहुंचा। लैटिन रिदम एयरप्ले पर यह आठवें नंबर पर रहा और इसी दौरान बिलबोर्ड हॉट 100 पर 38वें नंबर तक पहुंचा। लैटिन डिजिटल सॉन्ग सेल्स चार्ट पर भी यह 42 हफ्तों तक पहले नंबर पर रहा, जो शाक का उस चार्ट पर सबसे लंबे समय तक रहने वाला गाना है।

11 जून से होगी फीफा 2026 की शुरुआत
2026 फीफा विश्व कप 11 जून को मैक्सिको सिटी के एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में शुरू होगा। 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में इसका फाइनल होगा। जिसका नाम खेलों के लिए बदलकर न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम कर दिया गया है। फाइनल में शकीरा, मैडोना और बीटीएस फीफा फाइनल के पहले हाफटाइम शो में जबरदस्त परफॉर्मेंस भी देंगे।

वेलकम टू द जंगल का टीजर रिलीज, अक्षय कुमार की कॉमेडी वापसी

अक्षय कुमार की पिछली कॉमेडी फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी. अब एक्टर अपने इस सक्सेसफुल रन को आगे कायम रखने के लिए, वो हिट कॉमेडी फ्रेंचायजी वेल्कम का तीसरा पार्ट ‘वेल्कम टू द जंगल’ लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का एक छोटा सा टीजर जारी हुआ है, जिसमें हमें फिल्म की झलक दिखाई गई है.

वेल्कम टू द जंगल में क्या लेकर आए अक्षय?
वेल्कम टू द जंगल फिल्म में करीब 36 से ज्यादा बॉलीवुड एक्टर्स ने काम किया है, जो एक ही साथ नजर आने वाले हैं. टीजर के मुताबिक, वो सभी फिल्म के अंदर ही एक नकली फिल्म में काम करेंगे, जो घने जंगलों में शूट होगी. लेकिन इसमें किसी भी जानवर को नहीं इस्तेमाल किया गया, सिवाए कुछ घोड़ों के.

टीजर के पहले ही सीन में इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर दिखाया जाता है, जहां से कुछ इंडिया की तरफ आते दिखे. फिर वेल्कम फिल्म का आइकॉनिक थीम सॉन्ग बजता है. आगे हम एक-एक करके फिल्म वेल्कम टू द जंगल की पूरी स्टारकास्ट को देखते हैं. इसमें परेश रावल, राजपाल यादव, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और बाकी सभी के बीच खूब सारा कंफ्यूजन और कॉमेडी दिखाई जाती है. साथ ही थोड़ा एक्शन भी हमें नजर आता है.

फैंस की पुरानी यादें होंगी ताजा
फिल्म के टीजर के अंत में हम सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की वो आइकॉनिक जुगलबंदी भी देख सकते हैं, जो काफी समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आएगी. खास बात ये भी है कि हम कई सालों के बाद अक्षय और रवीना टंडन को एक साथ देखने वाले हैं. टीजर में कुछ सेकेंड के लिए उनका एक सीन भी दिखाई दिया है, जो उनके फैंस की पुरानी यादें ताजा कर सकती है. दोनों एक्टर्स 20 साल के बाद एक फिल्म में नजर आने वाले हैं.

अक्षय कुमार की फिल्म वेल्कम टू द जंगल 26 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी. उससे पहले आने वाले सोमवार को मेकर्स फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज करेंगे. अब टीजर के बाद फैंस को इसके ट्रेलर का इंतजार है. उन्हें अभी तक अक्षय की फिल्म की पहली झलक पसंद आई है. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इसके वीएफएक्स पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

‘धुरंधर’ को टक्कर देने आई पाकिस्तानी फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ पहले दिन ही फ्लॉप, बिके सिर्फ 22 टिकट

मुंबई 

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट्स ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया और उसकी गूंज उधर पाकिस्तान में सुनाई दी थी. वहां कई एक्टर्स, नेताओं और आम जनता को फिल्म में दिखाई गई पाकिस्तान, खासकर कराची के ल्यारी शहर की इमेज से परेशानी नजर आई. मगर धुरंधर के असर का सबसे मजेदार नजारा तब सामने आया, जब दिसंबर में पाकिस्तानी फिल्म अनाउंस हुई— मेरा ल्यारी. बीते वीकेंड रिलीज हो चुकी इस फिल्म का ऐसा हश्र हुआ है, जिसे देखकर लगता है कि शायद इसके कलाकारों के अपने लोग भी फिल्म देखने नहीं पहुंचे!

मेरा ल्यारी को टिकट बेचना पड़ा भारी!
डायरेक्टर अबू अलीहा की मेरा ल्यारी में आयशा ओमर, दानानीर मोबीन, सामिया मुमताज और ट्रिनेट ल्यूकस जैसे पॉपुलर नाम हैं. मगर धुरंधर की तरह मेरा ल्यारी कोई स्पाई-थ्रिलर या एक्शन फिल्म नहीं है. ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो महिला फुटबॉलरों के बारे में है.

पाकिस्तान में सिंध प्रांत के मंत्री शरजील मेमन ने मेरा ल्यारी फिल्म को ‘भारत के नेगेटिव प्रोपेगेंडा का करारा जवाब’ बताया था. उनका कहना था कि ये ल्यारी का असली चेहरा दिखाएगी— जो शांति, समृद्धि और गर्व से भरा है!

धुरंधर के बहाने खूब चर्चा बटोरने वाली मेरा ल्यारी 8 मई को पाकिस्तान में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को पहले ही दिन से ऐसा रिस्पॉन्स मिला कि कई थिएटर्स पहले वीकेंड के बाद ही इसे हटा चुके हैं. पाकिस्तान की सिटी मैगजीन की एक रिपोर्ट बताती है कि एक थिएटर में तो मेरा ल्यारी के मात्र 22 टिकट बुक हुए थे और वहां पहले ही दिन फिल्म उतार दी गई. पाक सिनेमा पर नजर रखने वाले कई सोशल मीडिया हैंडल बताते हैं कि कम बजट, हल्की प्रेजेंटेशन और पॉपुलर मसाला की कमी की वजह से लोग इस फिल्म में कुछ खास दिलचस्पी नहीं ले रहे। 

आज से करीब 6 महीने पहले भारत के अधिकतर लोगों को पहली बार कराची, पाकिस्तान के शहर ल्यारी का नाम पता चला था. आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर धुरंधर के दोनों पार्ट्स की कहानी ने ल्यारी को ऐसा दिखाया कि कई दर्शकों को लगता है उन्हें इस शहर का एक-एक मोड़ पता है. धुरंधर पाकिस्तान में न शूट हुई थी, न रिलीज हुई. लेकिन जलवा-ए-पाइरेसी ऐसा था कि वहां घर-घर जनता धुरंधर देखने लगी!

रणवीर सिंह की फिल्म में हथियारों, ड्रग्स और आतंक के ढेर पर बैठी ल्यारी देखना पाकिस्तानियों को पसंद नहीं आया था. उम्मीद की जा रही थी कि धुरंधर से छिड़ी चर्चा के बाद लोग मेरा ल्यारी में इस शहर का असली ‘शांतिपूर्ण’ चेहरा देखकर हैरान हो जाएंगे. मगर फिल्म के शोज के दौरान थिएटर्स में पसरे सन्नाटे ने अब मेकर्स को जरूर हैरान कर दिया है!

कृष्णावतारम फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई, पहले हफ्ते में दर्शकों ने किया जमकर प्यार

भगवान कृष्ण की कहानी पर बनी फिल्म कृष्णावतारम को थिएटर्स में लगातार अच्छी ऑडियंस मिल रही है. पिछले गुरुवार को रिलीज हुई कृष्णावतारम को थिएटर्स में बहुत ज्यादा शोज नहीं मिले थे. पर अपने हिस्से आए लिमिटेड शोज में इस फिल्म ने जनता को इंप्रेस करना शुरू कर दिया. शुक्रवार से रविवार तक कृष्णावतारम की कमाई बढ़ती ही रही, जिसके दम पर पहले वीकेंड में फिल्म ने एक दमदार टोटल खड़ा किया. मंडे टेस्ट में दमदार परफॉरमेंस देने वाली इस फिल्म के लिए मंगलवार एक बड़ा जंप लेकर आया. कृष्णावतारम बॉक्स ऑफिस पर दमदार होल्ड के साथ आगे बढ़ती नजर आ रही है.

कृष्णावतारम छठे दिन भी दमदार
लिमिटेड शोज के साथ रिलीज हुई कृष्णावतारम ने पहले वीकेंड में 7 करोड़ से ज्यादा नेट इंडिया कलेक्शन किया था. पहले दिन से ही तारीफ़ें बटोर रही कृष्णावतारम को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने मंडे को भी दमदार बनाए रखा. सोमवार का कलेक्शन 1.35 करोड़ था, जो शुक्रवार के कलेक्शन 1.15 करोड़ से ज्यादा था.

कृष्णावतारम ने छठे दिन यानी मंगलवार को एक बार फिर अच्छा जंप लिया. मंगलवार को थिएटर्स में ब्लॉकबस्टर ट्यूस्डे का खास ऑफर टिकट्स के दाम घटा देता है. कृष्णावतारम को इसी का फायदा हुआ और छठे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी अच्छी रही. इसलिए सस्ते टिकट के बावजूद फिल्म ने अच्छी कमाई की है. सैकनिल्क का डेटा बताता है कि मंगलवार को कृष्णावतारम ने बॉक्स ऑफिस पर 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. सोमवार के मुकाबले मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में 35% से ज्यादा जंप इस बात का सबूत है कि जनता कृष्णावतारम में दिलचस्पी तो ले रही है.

थिएटर्स ने बढ़ाए कृष्णावतारम के शोज
इससे भी दिलचस्प बात ये है कि बड़ी फिल्मों की कमी से जूझ रहे थिएटर्स कृष्णावतारम पर भरोसा जता रहे हैं. पहले दिन करीब 500 शोज के साथ रिलीज हुई ये फिल्म वीकेंड में 2000 से कम शोज पर चली. जबकि बीते दो दिनों में इसके शोज की गिनती 2200 से थोड़ी ज्यादा हो चुकी है.

शुक्रवार को आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो 2 रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की चर्चा तो बहुत खास नहीं है, लेकिन चर्चित बॉलीवुड रिलीज होने की वजह से थिएटर्स में इसे ज्यादा स्क्रीन्स मिलेंगी. दूसरी तरफ कृष्णावतारम पहले हफ्ते में तारीफ खूब कमा चुकी है और पिछले 4 दिनों से इसकी कमाई शुक्रवार से ज्यादा ही बनी हुई है. अगर थिएटर्स में कृष्णावतारम के हिस्से ठीकठाक शोज बने रहे, तो दूसरे हफ्ते में ये फिल्म बड़े जंप के साथ सरप्राइज करती नजर आ सकती है. अब देखना है कि नए चेहरों और प्रोडक्शन हाउस के साथ भी जनता को इंप्रेस कर रही कृष्णावतारम आगे क्या कमाल करती है.

Drishyam 3 Advance Booking: रिलीज से पहले ही मोहनलाल की फिल्म ने मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई

मुंबई

मलयालम सिनेमा की मच अवेटड सीक्वल फिल्मों में से एक ‘दृश्यम 3’ के साथ एक बार फिर मोहनलाल और जीतू जोसेफ की जोड़ी कमबैक कर रही है. इस सस्पेंस थ्रिलर को लेकर पहले ही पैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं. इन सबके बीच ये फिल्म रिलीज से पहले ही दुनियाभर में प्री टिकट सेल में बवाल काट रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर डाली है?

‘दृश्यम 3’ की कैसी है एडवांस बुकिंग?
‘दृश्यम 3’ को लेकर सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही जबरदस्त क्रेज है. दरअसल फैंस जॉर्जकुट्टी को पर्दे पर फिर से देखने के लिए बेताब हैं.  यह मलयालम क्राइम थ्रिलर 21 मई, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है. वहीं फिल्म इंडस्ट्री पर नजर रखने वाली वेबसाइट एबी जॉर्ज के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’  की वर्ल्डवाइड धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है और इसने प्री टिकस सेल में अब तक लगभग 5.20 करोड़ रुपये कमा डाले हैं. पोस्ट मे लिखा गया है, “ दृश्यम 3 का वर्ल्डवाइड एडवांस कलेक्शन 5.20 करोड़ तक पहुंच गया है, विदेशों में $320K, 10 दिन बाकी है, मोहनलाल, जीतू जोसेफ।

‘दृश्यम 3’ स्टार कास्ट
दृश्यम 3 में पिछली फिल्मों के कई लीडिंग कलाकार वापस आ रहे हैं, मोहनलाल के साथ, मीना, अंसीबा हसन और एस्थर अनिल जॉर्जकुट्टी के परिवार के सदस्यों के रूप में वापसी कर रही हैं. सपोर्टिग कलाकारों में सिद्दीकी, आशा शरथ और मुरली गोपी भी शामिल हैं. यह फिल्म 21 मई, 2026 वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

‘दृश्यम 3’ का हिंदी वर्जन कब रिलीज होगा?
‘दृश्यम 3’ के हिंदी एडेप्टेशन पर भी काम तेजी से चल रहा है. पिंकविला के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी शेयर की थी. अभिषेक ने रकं कि शूटिंग पूरी हो चुकी है। केवल पैचवर्क बाकी है। हिंदी संस्करण 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है। हिंदी रूपांतरण के बारे में बात करते हुए, अभिषेक ने कहा, “शूटिंग पूरी हो चुकी है। हम फिलहाल कुछ पैचवर्क पर काम कर रहे हैं और इसे 2 अक्टूबर को रिलीज करेंगे।

रिटायर नहीं हुए अरिजीत’, प्रीतम ने बताया क्यों लिया प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक

अरिजीत सिंह ने जब प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का ऐलान किया, तो उनके फैंस हैरान रह गए. अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत ने साफ कहा कि लगातार काम और दबाव के बीच अब उन्हें एक ब्रेक की जरूरत महसूस हो रही है. हालांकि, म्यूजिक कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती का मानना है कि ये रिटायरमेंट नहीं है बल्कि कुछ और है. उन्होंने इसकी असली वजह जाहिर की है.

प्रीतम ने कहा है कि अरिजीत सिंह का प्लेबैक सिंगिंग से दूर होने का फैसला रिटायरमेंट नहीं, बल्कि एक ब्रेक की तरह देखा जाना चाहिए. स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में प्रीतम ने बताया कि अरिजीत लगातार बहुत ज्यादा गाने गा रहे थे और कमर्शियल म्यूजिक की भागदौड़ से थक चुके थे.

प्रीतम ने ये भी कहा कि अरिजीत के इस फैसले ने उन्हें खुद भी अपने काम से ब्रेक लेने के बारे में दोबारा सोचने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने कहा कि वो काफी समय से हिम्मत जुटा रहे थे, लेकिन अरिजीत ने बिना ज्यादा सोचे वही कर दिया जो उनका मन था.

क्यों प्रीतम को लगता है कि अरिजीत को ब्रेक चाहिए
प्रीतम ने कहा कि फैंस को अरिजीत के फैसले को हमेशा के लिए अलविदा नहीं समझना चाहिए. उनके मुताबिक, लंबे समय से लगातार काम और प्रोफेशनल दबाव की वजह से अरिजीत को थोड़ा वक्त और सुकून चाहिए.

उन्होंने कहा- अरिजीत पर इतने ज्यादा गाने गाने का दबाव था कि उसने कह दिया, ‘अब मेरा गाने का मन ही नहीं करता.’ कई बार डायरेक्टर्स भी हम लोगों पर काफी दबाव डालते हैं. मुझे भी कई बार किसी को मना करते हुए बुरा लगता है. अब वो अपनी फिल्म बनाना चाहता है. उसे थोड़ा वक्त दीजिए, सब ठीक हो जाएगा.

प्रीतम और अरिजीत ने बॉलीवुड में साथ मिलकर कई हिट गाने दिए हैं और दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती है. अरिजीत के फैसले पर आगे बात करते हुए प्रीतम ने कहा कि लोग रिटायरमेंट शब्द को जरूरत से ज्यादा गंभीरता से ले रहे हैं.

उन्होंने कहा- लोग उसके रिटायरमेंट को लेकर बहुत ज्यादा सोच रहे हैं. उस पर इतना दबाव क्यों डाल रहे हो? उसे जो करना है, करने दो. जब उसका मन करेगा, वो फिर गाएगा. कोई कहता है अगर वो रिटायर हो गया तो उसके गाने अभी भी क्यों आ रहे हैं? अरे, आपको इससे क्या परेशानी है? उसकी भी अपनी जिंदगी है. हर कलाकार कभी न कभी ब्रेक चाहता है. कई चीजें हमें अंदर से परेशान करती हैं.

अरिजीत के फैसले का प्रीतम पर असर
प्रीतम ने बताया कि अरिजीत के इस फैसले ने उन्हें भी अपने काम से दूरी बनाने के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया. उनके मुताबिक, जो बात वो लंबे समय से सोच रहे थे, अरिजीत ने उसे तुरंत कर दिखाया.

उन्होंने एक मजेदार किस्सा भी सुनाया. प्रीतम ने बताया कि अरिजीत ने एक दिन पहले उनसे कहा था कि वो उनके साथ ही रिटायर होंगे, लेकिन अगले ही दिन खुद ही रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया.

प्रीतम ने कहा- मैं कई बार अरिजीत से रिटायरमेंट की बात कर चुका हूं. उसके होमटाउन जियागंज में सब लोग जा चुके हैं, बस मैं नहीं गया. वो मजाक में कहता था, ‘आप नहीं आओगे.’ मैंने उससे कहा था, ‘मैं रिटायर होने के बाद तुम्हारे पास आऊंगा और हम दोनों तारापीठ जाएंगे.’ पिछले एक साल से वो मुझसे ये बातें सुन रहा था. एक रात उसने कहा, ‘जिस दिन आप रिटायर होंगे, उसी दिन मैं भी रिटायर हो जाऊंगा.’ अगले ही दिन उसने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. बाद में उसने मुझे फोन करके कहा, ‘आपसे नहीं होगा.’

इस साल जनवरी में अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर साफ कहा था कि वह अब कोई नया प्लेबैक सिंगिंग असाइनमेंट नहीं लेंगे. हालांकि उनके कुछ पुराने प्रोजेक्ट्स अभी बाकी हैं, इसलिए अगले दो साल तक उनके नए गाने सुनने को मिल सकते हैं.

रणवीर सिंह का बड़ा प्रोजेक्ट: भगवान शिव बनेंगे स्क्रीन पर

धुरंधर से धमाका करने के बाद सुपरस्टार रणवीर सिंह आगे भी धुआंधार फिल्मों की तैयारी कर रहे हैं. अपनी अगली फिल्म, जॉम्बी-थ्रिलर प्रलय पर काम कर रहे रणवीर ने अब एक ऐसे प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू कर दी है, जो सही स्केल और ट्रीटमेंट के साथ बना तो बड़ा पर्दा छोटा पड़ जाएगा! इस प्रोजेक्ट में रणवीर भगवान शिव के रोल में नजर आ सकते हैं.

मेलुहा के शिव बनेंगे रणवीर!
दोनों धुरंधर फिल्मों की धुआंधार कामयाबी के बाद अब रणवीर आजकल आगे की प्लानिंग में जुटे हैं और अपने नए बॉक्स ऑफिस कद को सूट करने वाले किरदार तलाश रहे हैं. अब रणवीर ने अमीश त्रिपाठी के बेहद पॉपुलर उपन्यास ‘मेलुहा के मृत्युंजय’ (The Immortals of Meluha) को बड़ी स्क्रीन पर लाने का मूड बना लिया है.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट बताती है कि अमीश त्रिपाठी के इस चर्चित नॉवेल के राइट्स रणवीर ने खरीद लिए हैं. इस डील के लिए रणवीर ने 40 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जो अपने आप में बॉलीवुड फिल्म के लिए किसी नॉवेल के राइट्स पर खर्च हुआ सबसे बड़ा अमाउंट है.

रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया कि मेलुहा के मृत्युंजय पर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली फिल्म बनाने वाले थे, लेकिन उनका प्रोजेक्ट सेट नहीं हो पाया. कई बार खुद को शिव भक्त बता चुके रणवीर को अमीश के उपन्यास में दर्ज संसार में बहुत इंटरेस्ट था और इस संसार में भगवान शिव का किरदार निभाना उनका सपना था.

‘जैसे ही मेलुहा के मृत्युंजय पर संजय लीला भंसाली के राइट्स एक्सपायर हुए, रणवीर ने तुरंत हाथ आगे बढ़ा दिया और अपने बैनर- मां कसम फिल्म्स, के लिए ये राइट्स खरीद लिए’, सूत्र ने बताया.

पांच साल पहले रणवीर, भगवान शिव का किरदार निभाने का सपना लिए भंसाली की तरफ देख रहे थे. लेकिन अब चूंकि राइट्स उनके ही पास हैं, तो वो मेलुहा के शिव को बड़े पर्दे पर लाने के लिए खुद डायरेक्टर चुन सकते हैं. जानकारी ये भी कहती है कि इस प्रोजेक्ट के लिए रणवीर ने बिरला स्टूडियोज से हाथ मिलाया है.

कब शुरू होगा फिल्म का शूट?
वो अमीश की मेलुहा की तीन-पार्ट सीरीज वाले नॉवेल को स्क्रीन पर लाने के लिए बहुत पक्के विश्वास के साथ उतरे हैं. लेकिन बाकी डिटेल्स तब सामने आएंगी, जब फिल्म की स्क्रिप्ट लॉक हो जाएगी. फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू होने वाला है और उम्मीद की जा रही है कि रणवीर की ये फिल्म 2028 से फ्लोर्स पर जाएगी.

दिलचस्प ये है कि अमीश की किताब में भगवान शिव की पत्नी, सती का किरदार भी बहुत हीरोइक है और उसका ट्रीटमेंट बहुत दमदार है. प्रोजेक्ट पर रणवीर का क्रिएटिव कंट्रोल होने से इसमें उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की एंट्री के रास्ते भी खुल जाते हैं. अगर रियल लाइफ का ये दमदार एक्टर कपल फिल्म में शिव-सती के रोल में नजर आता है, तो ये एक और धमाकेदार चीज होगी. बाकी तो वक्त बताएगा कि मेलुहा के मृत्युंजय को रणवीर, नॉवेल वाले ही ट्रीटमेंट और स्केल पर बड़े पर्दे तक लाने में कितने कामयाब होते हैं.

दुआ लिपा ने सैमसंग पर ठोका 125 करोड़ का मुकदमा, बिना अनुमति फोटो इस्तेमाल का आरोप

 

ब्रिटिश सिंगर दुआ लिपा ने इलेक्ट्रॉनिक्स की एक दिग्गज कंपनी पर केस ठोंका है। मामला सिंगर की एक तस्वीर के बिना अनुमति इस्तेमाल से जुड़ा है। दुआ लीपा ने कंपनी के खिलाफ लीगल एक्शन लेते हुए हर्जाने में करोड़ों रुपये मांगे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ‘सिंगर दुआ लीपा ने टेक कंपनी सैमसंग पर 15 मिलियन डॉलर (करीब 125 करोड़ रुपये) का मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि कंपनी ने बिना उनकी अनुमति के टीवी की पैकेजिंग पर उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया’।
ये भी पढ़ें

शिकायत में क्या आरोप लगाया?
‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ के अनुसार, यह मुकदमा शुक्रवार को कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में दायर किया गया था। ग्रैमी विजेता गायिका ने टेक कंपनी सैमसंग पर कॉपीराइट उल्लंघन, ट्रेडमार्क उल्लंघन और अपने प्रचार के अधिकार के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि कंपनी ने कथित तौर पर टेलीविजन के प्रचार और बिक्री के लिए उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया।

कॉपीराइट तस्वीर का बिना इजाजत इस्तेमाल किया
शिकायत के अनुसार, दुआ लीपा ने दावा किया कि 2024 में ऑस्टिन सिटी लिमिट्स म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान ली गई उनकी एक बैकस्टेज तस्वीर का इस्तेमाल, 2025 से शुरू होने वाले सैमसंग टेलीविजन के कई मॉडलों की पैकेजिंग पर किया गया। गायिका ने कहा कि उस तस्वीर का कॉपीराइट उन्हीं के पास है। मुकदमे में आरोप लगाया गया कि सैमसंग ने टेलीविजन के डिब्बों के सामने वाले हिस्से पर उस तस्वीर का प्रमुखता से इस्तेमाल किया, जबकि कंपनी न तो गायिका से इसकी अनुमति ली और न ही तस्वीर के इस्तेमाल के लिए उन्हें कोई मुआवजा दिया।

रोकने की बात कहे जाने पर भी जारी रखा फोटो का इस्तेमाल
‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ के अनुसार, मुकदमे में कहा गया है, ‘दुआ लीपा की लोकप्रियता और साख को देखते हुए सैमसंग ने बिना किसी अनुमति या लाइसेंस के उनकी एक कॉपीराइट वाली तस्वीर का इस्तेमाल किया और उसे खुद बनाए गए उन टेलीविजन के कार्डबोर्ड बॉक्स के सामने वाले हिस्से पर प्रमुखता से दिखाया, जिन्हें बिक्री के लिए रखा गया था’। दुआ ने यह भी दावा किया कि कंपनी ने उनकी तस्वीर का इस्तेमाल तब भी जारी रखा, जब उसे ऐसा करने से रोकने की मांग की गई थी।

कंपनी को बताया लापरवाह और असंवेदनशील
शिकायत में सैमसंग की प्रतिक्रिया को लापरवाह और असंवेदनशील बताया गया है। प्रकाशन के अनुसार, मुकदमे में यह तर्क भी दिया गया है कि प्रोडक्ट की पैकेजिंग पर दुआ लीपा की तस्वीर के इस्तेमाल से ग्राहकों को यह गलतफहमी हो सकती है कि दुआ ने आधिकारिक तौर पर सैमसंग टेलीविजन का समर्थन किया है। शिकायत में सोशल मीडिया पर उपयोगकर्ताओं की कई टिप्पणियों का भी हवाला दिया गया है, जिन्होंने कथित तौर पर यह मान लिया था कि यह गायिका इस अभियान से जुड़ी हुई है।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu