मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाथियों के हमले में ग्रामीणों की मृत्यु पर किया दु:ख व्यक्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाथियों के हमले में ग्रामीणों की मृत्यु पर किया दु:ख व्यक्त

मृतक के वैध वारिस को 25-25 लाख रुपए सहायता राशि देने के निर्देश

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर हाथियों के हमले में 3 ग्रामीणों की मृत्यु पर गहन दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि घटना अत्यंत पीड़ादायक है। दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाथियों के हमले की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रत्येक मृतक के वैध आश्रित (वारिस) परिजन को 25-25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजन के प्रति‍ अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

 

  • Related Posts

    लालबाग के ऐतिहासिक स्थल के सौंदर्यीकरण व पर्यटन संवर्धन हेतु 24 महीने में होगा पुनर्निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    लालबाग के ऐतिहासिक स्थल के सौंदर्यीकरण व पर्यटन संवर्धन हेतु 24 महीने में होगा पुनर्निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 47.59 करोड़ की लागत से लालबाग पैलेस का संरक्षण और सांस्कृतिक…

    प्रधानमंत्री 22 मई को राजस्थान का दौरा करेंगे

    प्रधानमंत्री बीकानेर के देशनोक में 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री 22 मई को राजस्थान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *