मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परमवीर चक्र विजेता मेजर शेखावत की जयंती पर किया पुण्य स्मरण

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत-पाकिस्तान युद्ध (1948) में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले परमवीर चक्र विजेता मेजर पीरु सिंह शेखावत की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह शेखावत माँ भारती के सच्चे सपूत थे। उन्होंने राष्ट्र की सेवा में अंतिम सांस तक दुश्मनों से लोहा लिया। युद्ध के मैदान में मेजर पीरु सिंह शेखावत ने प्रतिबद्धता दिखाते हुए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका यह बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

 

  • Related Posts

    विश्व सांस्कृतिक विविधता दिवस: अतुलनीय मध्यप्रदेश जहां हर रंग में बसी है एक पहचान

    भोपाल   मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक पहचान यहां की परंपराओं, लोक कलाओं और विविध बोलियों में रची-बसी है। यहां संस्कृति केवल संग्रहालयों तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा है, जो…

    चिकित्सा अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में मंत्रिपरिषद का महत्वपूर्ण निर्णय: राजेन्द्र शुक्ल

    भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने एवं चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री मोहन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *