शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर साधा निशाना, कहा- हिंदुत्व छोडकर नरक में गिरे

मुंबई
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) के सांसद संजय राउत की लिखी पुस्तक के विमोचन से पहले पार्टी पर निशाना साधते हुए सत्ता के लिए दिवंगत बाल ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा को त्यागने का आरोप लगाया है। राउत की किताब “नरकतला स्वर्ग” (नरक में स्वर्ग) का शनिवार शाम को मुंबई में विमोचन किया जाएगा। शिंदे ने रात ठाणे में संवाददाताओं से कहा, “अगर वे बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों के प्रति वफादार रहे होते, तो वे नरक में नहीं गिरते और आज ऐसी स्थिति में नहीं पहुंचते जहां वे अब स्वर्ग की तलाश कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे हिंदुत्व की विचारधारा में पूरी तरह से निहित थे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे नेताओं के प्रति उनके मन में अपार सम्मान था। उन्होंने कहा, “बालासाहेब ने गुजरात और देश के लिए उनकी प्रतिबद्धता और काम को पहचाना था। ठाकरे की दूरदर्शिता ने मोदी-शाह को हिंदुत्व के सही पथप्रदर्शक के रूप में पहचाना।” उद्धव ठाकरे का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि जो लोग अब कांग्रेस के साथ जुड़ गए हैं और बालासाहेब के आदर्शों को त्याग दिया है, वे उनके फैसलों के पीछे के कारणों को कभी नहीं समझ पाएंगे। उन्होंने कहा, “वे उनकी विरासत से बहुत दूर चले गए हैं।” साल 2022 में शिंदे के विद्रोह से शिवसेना विभाजित हो गई थी, जिसके बाद ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

 

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष दिल्ली से होंगे तय, कांग्रेस अपने पदाधिकारियों को ट्रेनिंग भी देगी

    भोपाल  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अब दिल्ली से तय होंगे। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी इस बारे में फैसला लेगी। इसके लिए AICC और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

    शरद पवार ने संजय राउत पर निशाना साधते हुए कहा कि स्थानीय राजनीति को अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से नहीं जोड़ना चाहिए

    मुंबई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की कहानी बताने और पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए केंद्र सरकार 32 देशों में अलग-अलग सर्वदलीय डेलिगेशन भेज रही है. इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *